फौजी के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों पर मामला दर्ज

दो सप्ताह पूर्व गांव के दबंगों ने फौजी के साथ की थी मारपीट, इलाज के दौरान फौजी की हुई मृत्यु

कछौना (हरदोई) : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलौली में 2 सप्ताह पूर्व मामूली विवाद को लेकर गांव के लोगों द्वारा सेवानिवृत्त फौजी से मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें सेवानिवृत्त फौजी की इलाज के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से समझा। शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल व वीडियो रिकॉर्डिंग में पोस्टमार्टम कराया गया था।

बताते चलें की दिए गए शिकायत पत्र में कलौली निवासी राजाराम ने बताया कि उनके पुत्र सेवानिवृत्त फौजी बसंत कुमार उम्र 38 वर्ष को दिनांक 15 मार्च को गांव के बाहर तालाब के किनारे गांव के कुछ दबंग लोगों ने मारा पीटा। हालत गंभीर होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत और भी गंभीर होने पर लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान फौजी की मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा मारपीट, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण खून में बीमारी का कारण है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता