न्यायालय के आदेश पर बलात्कार का मामला दर्ज़, शादी का झांसा देकर कई महीने से कर रहा था शारीरिक शोषण

प्रेम द्विवेदी :

बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री उम्र 16 वर्ष को गांव के आनंद कुमार सिंह पुत्र राधेश्याम ने प्यार के झूठे जाल में फंसाकर उसे शादी का लालच दिया । उसके बाद बहला-फुसलाकर उसे दिल्ली भगा ले गया तथा उसके बाद 2 माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा । फिर उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया ।

पीडित ने इसकी शिकायत थाने व उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण उसने न्यायालय की शरण ली । न्यायालय के आदेश पर चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।