शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली (Sub Editor IV24) :
बघौली, हरदोई : थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव तेरवा निवासिनी (उम्र करीब 25 वर्ष) को डेढ़ माह पूर्व गांव के ही दबंग दुर्गेश ने पिता के साथ उसके घर पर जाकर गाली गलौज किया । पीड़िता द्वारा मना करने पर उसके साथ बलात्कार किया । घटना के बाद सुबह जब पीड़िता थाने पहुची तो वहाँ पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी । लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की तो वह इधर उधर भटकती रही ।
उसके बाद अपर जिलाधिकारी के पास पहुँची तो उन्होंने पीड़िता का मामला दर्ज करने लिए स्थानीय पुलिस को आदेश दिया । जहाँ कल रात पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत करके महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है ।