विधायक ने कार्यकर्त्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

कछौना (हरदोई)। जनपद की 160 बालामऊ विधानसभा के विधायक रामपाल वर्मा ने रविवार को कछौना मंडल के ग्राम रैसों के बूथ संख्या 238 पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 90वें संस्करण के तहत देश को संबोधित किया। उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत देश में साल 1975 में लगाई गई इमर्जेंसी के साथ की। उन्होंने इसे देश के इतिहास का काला अध्याय बताया। इसके बाद उन्होंने देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों, खेलों में युवा भारतीय खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन, कोविड-19 के खिलाफ सावधानी बरतने की अपील, हिमांचल प्रदेश में चलने वाली अनोखी साइकिल रैली और देश में जल्द आयोजित हो रहे शतरंज ओलंपियाड पर विस्तार से संबोधित किया।

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। देश हर क्षेत्र में नए नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव कर्त्तव्यों के जिम्मेदारी से निर्वहन के संकल्प और साधना का मूल मंत्र है। उन्होंने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल निर्देशन में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिसका तबके को सीधे लाभ मिल रहा है।

विधायक ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामाजिक चेतना का माध्यम बताया है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले आह्वान पर अमल करना चाहिए।

विधायक ने साथ ही यह कहा कि प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहा है। विपक्षी दल इससे परेशान हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे झूठ व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पूर्व जिला महामंत्री अरविंद शुक्ला, जिलामंत्री किसान मोर्चा प्रदीप सिंह पिंटू, शिवम मिश्रा, दुर्गेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्जित वर्मा व बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।