इन सभी ग़द्दारों पर देशद्रोह का मुक़द्दमा चलाया जाये

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

ग़द्दार ओबैसी के मंच से जिस महिला से ‘पाकिस्तान ज़िन्दाबाद’ के नारे लगवाये गये हैं, उस पर शीघ्र काररवाई हो। वहीं देशद्रोही वारिस पठान देश में नफ़रत का बीज बो रहा है। ऐसे में, देश की सरकार ‘दिव्यांग’ बन चुकी है।

यही स्थिति रही तो अवसरवादी राजनेता ‘हिन्दू-मुसलमान-दंगे’ भी करवा सकते हैं, जो भारत राष्ट्र के लिए अत्यन्त घातक सिद्ध हो सकते हैं।

हमारा देश कहाँ जा रहा है? हमारे समाज का ढाँचा क्यों चरमराता जा रहा है? इन विषयों पर सरकार विचार करने में अपाहिज़, अपंग, दिव्यांग दिख रही है। उसे तो ‘न्यू इण्डिया’ का समाज दिख रहा है, जहाँ नफ़रत-ही-नफ़रत है।

शाहीन बाग़ अथवा किसी भी आन्दोलन, धरना-प्रदर्शन के अवसर पर कोई भी व्यक्ति, जो सत्तापक्ष का हो अथवा विरोधी पक्ष का हो, देश के विरोध में, देश में साम्प्रदायिक दंगे भड़काने के लिए यदि किसी भी प्रकार का बयान करता है, उसे सीधे बन्दी बनाकर ‘देशद्रोह’ का मुक़द्दमा क़ायम कराया जाये। हम सभी के लिए सबसे पहला हमारा देश है।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २० फ़रवरी, २०२० ईसवी)