कछौना (हरदोई)- बीते बुधवार को सी एच सी पर भर्ती हुई एक प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसकी अगले दिन मौत हो जाने को लेकर प्रसूता सहित उसके पति ने सीएससी पर जमकर हंगामा काटने के साथ ही एक स्टाफ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था जिसका संज्ञान लेते हुए शनिवार की दोपहर सीएमओ हरदोई औचक निरीक्षण के लिए सी एच सी आ धमके और जानकारी जुटाने सहित अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगायी।
शनिवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण को पहुंचे सी एम ओ सुरेंद्र रावत ने सबसे पहले स्टाफ डयूटी रजिस्टर को देखा इसके बाद बाहर रखी दवाओं को तुरंत स्टोर रूम में रखने का निर्देश दिया ओपीडी में मौजूद डॉ मुकेश गुप्ता से मरीजों की संख्या पूछी तथा पेशेन्ट रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया।
इमरजेंसी वार्ड सहित अल्ट्रासाउंड कक्ष में अभिलेखों की पड़ताल की अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले रजिस्ट्रेशन कार्ड को एक कोने मे पड़ा देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की जिस पर स्टाफ नर्स प्रेमलता कोई समुचित जवाब नहीं दे सके इसके बाद लेबर रूम का रुख किया जहां पर मौजूद तीन बेडो पर बिछी गंदी चादरें व फटे गद्दो को देख कर जब उनके साफ ना होने का कारण जानना चाहा तो इस पर ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने बताया कि कोई भी धोबी चादर धोने को तैयार नहीं है लेबर रूम से निकलने के दौरान पड़ोस में रखे स्टाल पर बरसों से जमीन धूल देखकर रूक गए और सी एच सी अधीक्षक विनोद साहनी से कहा कि सी एच सी का रूटीन राउंड किया करें इस पर सी एच सी अधीक्षक ने पसीना पोछते हुए कहा कि उन्हें अधीक्षक के पद से कार्यमुक्त कर दिया जाए।