क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में डी जे बजने को लेकर बारातियों और गांव वाले बच्चों के बीच हुए छुट-पुट विवाद व धक्का मुक्की में बरात में आया एक बालक चोटहिल हुआ , जिसे सी. एच. सी. में भर्ती कराया गया , सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया , जिसके चलते देर शाम निकाह हो सका ।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव रहुला गांव में इदरीस की पुत्री की बरात सुल्तापुर बरौना थाना मल्लावाँ से आई थी । बरात में वर अमजद समेत बाराती डी जे के साथ गांव में बरात निकाल रहे थे , इसी बीच डी जे को बजाने न बजाने को लेकर गांव में कुछ विवाद बढ़ा और बातचीत धक्का मुक्की होने से बरात में आया एक बालक फैसल 13 पुत्र शमशाद निवासी सुल्तापुर बरौना चोटहिल होकर अचेत हो गया । जिसे सी.एच. सी लाया गया । देर शाम तक बालक का इलाज सी.एच. सी. पर चल रहा था । इसी बीच पुलिस को सूचना मिली । एस एसआई जे पी सिंह समेत डायल हण्ड्रेड पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों से जानकारी ली । मामले में प्रभारी निरीक्षक अमर जीत सिंह ने बताया कि गांव वालों और बरातियों के बीच डी जे को लेकर कुछ विवाद हुआ , जांच की जा रही है ।