माधौगंज- बाजार से घर वापस जा रहे बाइक सवार युवकों को गांव के सामने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है । युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानीपुरवा निवासी इन्द्रेश(23) पुत्र प्यारेलाल बाइक द्वारा गांव से माधौगंज बाजार आया था । उसके साथ प्रदीप (23) पुत्र किशोरी व बबलू (28) पुत्र श्रीराम भी साथ में थे तीनो युवक माधौगंज से वापस जा रहे थे । गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी । जिससे इन्द्रेश के सिर व आँख में चोट लग गयी व प्रदीप एवम बबलू को भी चोटे आयीं । परिजनों द्वारा सभी घायलो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उपचार चल रहा है।
Related Articles
बारात में डी जे बजने के लिये हुई धक्का मुक्की, बालक चोटहिल
October 22, 2018
0
गैस बिल्डिंग सिलेंडर में धमाके से दुकानदार जख्मी
December 30, 2018
0
कानपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फ़ेल होने से हुआ हादसा, एक की मौत तीन घायल
November 19, 2020
0