बच्चों ने किया नृत्य-प्रतिभा का प्रदर्शन

लखनऊ एक्सपो 2021 के मंच पर डांस स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के पदक विजेता बच्चों का जलवा

लखनऊ एक्सपो 2021 आशियाना कथा मैदान सेक्टर जे रेल नगर विस्तार कॉलोनी लखनऊ में दिनांक 20 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डांस स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सौजन्य और उत्तरांचल पूर्वांचल कला उत्सव के संयोजक मुनालश्री विक्रम बिष्ट जी के सहयोग से किया गया। जिसमें स्टेट लेवल डांस चैंपियनशिप के पदक विजेता (निकिता नेगी, स्निग्धा मालवीय, आयुष बाजपेई, विशाल सिंह, श्रुति यादव, मुक्ता, अविजीत वैश्य, शगुन विश्वकर्मा, नंदनी खरे, जया, श्रेयशी विश्वकर्मा, उन्नति श्री, अपूर्वा, वंशिका यादव, सक्षम) 15 बच्चों ने नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

सम्मानित मुख्य अतिथि और दर्शको ने बच्चों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की और मुख्य अतिथि ने कहा कि यह बच्चे भविष्य में नृत्य के क्षेत्र में अवश्य ही प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे।

इस अवसर पर डांस स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष श्री सदन कुमार यादव, सचिव श्रीमती मिनी पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के बी पंत, उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारी सदस्य श्रीमती नूपुर सिंह एवं ब्रांड अम्बेसडर मिस सिजा राय उपस्थित रही। प्रतिभाशाली बच्चों ने नृत्य प्रतिभा प्रदर्शन के साथ साथ लखनऊ एक्सपो का भी भरपूर आनंद लिया।