साहित्यिक हस्तियों के बीच सम्पन्न हुई बाल दिवस विशेष मंचीय काव्य गोष्ठी

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के बैनर तले बाल दिवस काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रोहित रोज़ द्वारा दिल्ली की सरजमीं पर आयोजित की गई । जिसमें हिन्दी साहित्य जगत की बहुत सी नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया और सभी ने अपनी सुंदरतम् प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद साहित्य प्रेमियों का मन मोह लिया ।

कुमार रोहित रोज़ द्वारा इस मंचीय कार्यक्रम का आयोजन साहित्य संगम संस्थान के लिये एक उत्कृष्ट पहल है । दिवस विशेष के अंतर्गत सम्पन्न हुए इस मंचीय कार्यक्रम का उद्देश्य महज बस इतना था कि हिन्दी साहित्य का विकास व हिन्दी साहित्य का सामाजिक संदेश जन-जन तक पहुंचे । जिससे हमारे मानव समाज में बच्चों को विशेष सहयोग प्राप्त हो । चाचा नेहरू द्वारा शुरू किया गया यह बाल दिवस विशेष कार्यक्रम जिसे आगे ले लाने का प्रयास कुमार रोहित रोज़ तथा सहयोगियों के द्वारा किया गया एक उत्कृष्ट कार्य है । जिसकी वजह से प्रशंसा केवल कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने ही नहीं बल्कि मीडिया जगत में खूब की गई । सभी ने इस सुंदरतम् बाल दिवस कार्यक्रम की उत्कृष्ट पहल हेतु साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली व सहयोगियों को शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं ।

अन्त में कार्यक्रम समापन के दौरान संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रोहित रोज़ ने संस्थान की सभी प्रान्तीय इकाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि इसी तरह के मंचीय कार्यक्रमों की पहल से हम हिन्दी साहित्य के विकास में भरपूर योगदान कर सकते हैं । तो आइए हम सभी ऐसे ही मंचीय कार्यक्रम कर अपने-अपने प्रदेश में हिन्दी साहित्य की पराकाष्ठा को सुदृढ़ रूप से स्थापित करें ।