भवानीमंडी की बालकवयित्री शुभांगी शर्मा ने कविताओं के माध्यम से विदेश में लहराया परचम

डिब्रूगढ़ (असम):-बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा आजकल समाचार पत्रों में अपनी कविता के माध्यम से खूब वाहवाही बटोर रही है। फेसबुक लाइव के माध्यम से बाल कवयित्री हज़ारों लोगों तक पहुँच रही है। भारत के फेसबुक पटलों के साथ-साथ अन्य देशों शुभांगी कविता पाठ करती है और दर्शकों का वाहवाही बटोरती है। हिंददेश परिवार की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्चना पांडेय अर्चि ने बताया कि 13 जुलाई को वह बंगलादेश के अनुर अनुकम्पा राइट टू इक्वालिटी पटल पर आमंत्रित थी, दर्शकों ने उनकी कविताओं को खूब सराहा। बाल कवयित्री शुभांगी राजस्थान भारत की रहने वाली है। उनके पिता डॉ.राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी भारत के बड़े कवि है तथा हिंददेश परिवार संस्था के अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी।

ऑनलाइन फेसबुक मंच पर बांग्लादेश से मुनमुन बेनिक अनामिका मुजोमदर सर्बन्ति गायेन तपन रॉय डॉ. महेश्वर डॉ. प्रसन्न कुमार डॉ. नवीन कुमार जोयन्ति भौमिक अमर सिंह संजना मिलोवनोव वोला मेमौ फडी बॉयज जॉन वेसले अटेटवे इब्राहिम अलियु तशेरिंग वांगचुक क्रिस्टीना ज्वांइट रामिना हरेरा मोइनुद्दीन इंजीनियर विजय नंदा मिश्रा सुशील आरती बसु सिखा गुहा रॉय सलीना अहमद ने काव्य पाठ की प्रशंसा की।
अनुर अनुकम्पा राइट टू इक्वलिटी फेसबुक पटल के संस्थापक आ0 समर भौमिक जी है। इस पटल के माध्यम से सारे संसार में समानता और प्रेम बांटने का कार्य कर रहे है। संसार के कई देशों में उनकी संस्था की इकाई गठित हुई है जो मानवता के लिए उत्तम कार्य कर रही है।