हरदोई- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आंकाक्षा समिति की बैठक का आयोजन नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि 20 जुलाई 2018 को आंकाक्षा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपरान्ह 05.00 बजे राजकीय इण्टर कालेज हरदोई में वृक्षारोपण किया जायेगा जिसमें सभी की उपस्थित आवश्यक है। उन्होेने कहा कि प्रदूषण से वातावरण स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए हर किसी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
इस अवसर पर डीएफओ से सदस्यों ने कहा कि वृक्ष छायादार एवं फलदार लगाये जाये जिससे कालेज में बच्चों को छाया के साथ फल भी मिल सके, सदस्यों ने कहा कि नीम, आम, जामुन, आंवला एवं बेल के वृक्ष लगायें जाये। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रद्वा शान्डिल्यान, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, सीओ शाहाबाद, मण्डी सचिव नीलिमा गौतम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।