ईरान में विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प

ईरान में कल देशभर के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। मीडिया खबरों के अनुसार सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर आंसू गैस के गोले छोडे। सडकों पर विरोध बंद करने की सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनियों के बावजूद कल वहां समूचे ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किए गए। इस विरोध आन्दोलन में विद्यार्थी विशेष रूप से सक्रिय है। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि अभी तक 14 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें दो सौ 53 विद्यार्थी हैं।