बरसात के मौसम में साफ़-सफ़ाई अत्यावश्यक, कर सकते हैं संक्रामक रोगों के प्रसार को नियंत्रित

कछौना (हरदोई) : स्वच्छता अभियान के तहत गांव को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने के लिए आम जनमानस में जागरूकता का इजाफा हुआ। ग्राम सभा खजोहना में कई माह से कोई सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं है। जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर व गंदगी से नाली बजबजा रही है। मच्छर तेजी से फैल रहे हैं। संक्रामक बीमारी वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है।

ग्राम प्रधान ने सफाईकर्मी की नियुक्ति के विषय में बार-बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, परंतु सफाईकर्मी की अभी तक तैनाती नहीं की गई। नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल कुदूस ने गांव की समस्या के बारे में ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख के निर्देश पर ब्लॉक से सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंचकर युद्धस्तर पर सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया। जिससे ग्रामीणों को गंदगी से निजात मिली। क्षेत्र पंचायत के इस प्रयास की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता