भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम

          हरदोई– भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम सिद्ध हुई है। सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों की बाढ़ आ गई है। यह बात कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कही।
         श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार वैसे तो हर मोर्चे पर विफल रही है मगर महिलाओं की सुरक्षा करने में खासकर नाकाम साबित हुई है। भाजपा विधायक एवं कार्यकर्ता बलात्कारों में शामिल एवं संलिप्त रहे हैं। देश की आधी आबादी को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बैठक में 20 जुलाई से  न्याय पंचायत सम्मेलनों की रणनीति पर चर्चा की गई अर्जुनपुर पुल निर्माण के लिए जल सत्याग्रह एवं भूमि पूजन आंदोलन की शुरुआत के लिए हरपालपुर की खसौरा न्याय पंचायत में 15 जुलाई को तैयारी बैठक करने का निर्णय लिया गया।
           बैठक को रामेश्वर प्रसाद, नेतम भारती, गुफरान कौसर, शशिबाला वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अकील खान, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, जमील अहमद, अरविंद शुक्ला, उत्कर्ष दीक्षित, निर्भान सिंह यादव, सुनीता मित्रा, अजीत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद मौजूद रहे।