कांग्रेसियों ने दिया ईओ को ज्ञापन

जनपद अमरोहा की गजरौला नगरपालिका में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ईओ को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेसियों का कहना है की गजरौला में इंद्राचौक पर कई वर्ष पुराना स्मारक के तौर पर इंदिरा गांधी का यादगार चिन्ह था जिसे वर्तमान नगरपालिका ने सौंदर्यकरण के लिये जे.सी.बी द्वारा तुड़वा कर ध्वस्त करवा दिया है। इसी बात को लेकर जनपद के सभी कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर गजरौला नगर पालिका परिषद के आगे पहले तो शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह मौके पर पहुंच गए तो सभी कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर ईओ को अपनी समस्याओं से भरा ज्ञापन दिया।

इस मौके पर अमरोहा से जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष साजिद चौधरी, नगर अध्यक्ष मंदसूर सलमानी, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य, संदीप दिवाकर, शोभित शर्मा, जाफर हुसैन, सुभाष पोसवाल, सरदार इंदर सिंह, राहुल वर्मा, विनोद सक्सेना, जयपाल सिंह, राजीव शुक्ला, अब्दुल शमद, राजीव सिरोही,आदि मौजूद रहे।