क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल तोड़ने वाली ख़बर है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज ए. बी. डिविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है। 34 वर्षीय डिविलियर्स ने वीडियो संदेश के जरिए आज अपने सन्यास की घोषणा की। ए. बी. के जल्द सन्यास लेने की खबरें पहले ही आ रही थीं । लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ए. बी. ऐसे इस हाल में क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ।
सोशल साइट्स पर ए. बी. के सन्यास लेने पर लाखों प्रशंसक प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं । एक क्रिक्ट प्रेमी लिखता है कि तुम क्रिकेट के संगीत थे, तुम्हारे जाने के बाद वो सुर कोई और नहीं लगा पायेगा जो तुम इस संगीत में रचे गीतों में लगाते थे। यूँ ही नहीं कोई 360* बन जाता है। एबी तुम हमारे सबसे प्यारे खेल के सबसे बड़े हीरो हो और हमेशा रहोगे।
एक यूजर लिखता है कि एक सुपर कैच, सुपर मैन ने लिया वो दृष्टि से हटा भी नहीं था और 360° क्रिकेटर “ए. बी. डिविलियर्स” ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया।।