भ्रष्टाचार की कमजोर बुनियाद पर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण

  • मानकों को ताक पर रखकर हो रहा सरकारी अस्पताल के भवन का निर्माण ।
  • इंडियन वॉयस 24 एक माह पहले भी उठा चुका है मामला ।

  • निर्माण में पीला ईटों व मानको को नजरअंदाज करती सामग्री का हो रहा प्रयोग
  • विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हो रहा है निर्माण

कछौना-हरदोई- विकासखंड कछौना के अंतर्गत टिकारी गांव में सरकारी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है । जिसमें ठेकेदार द्वारा अस्पताल निर्माण में पीला ईटों का प्रयोग व उपयोग होने वाले बिल्डिंग मैटिरियल में मानकों को ताक पर रखकर कार्य करवाये जाने का मामला प्रकाश में आया है ।

स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य से ही हो रहा खिलवाड़

सूबे में योगी सरकार एक तरफ जहां भ्रष्टाचारियों पर चाबुक चलाने में लगी हुई है । वहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत और खाऊ कमाऊ नीति के चलते मानक विहीन निर्माण कार्य जारी हैं । विकासखंड कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा टिकारी में आवास विकास परिषद द्वारा एक करोड़ बीस लाख की स्वीकृत लागत से बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में ठेकेदार द्वारा पीले ईटों के साथ मानकों को नजरअंदाज करती सामग्री व सीमेंट में निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में बालू का प्रयोग करवाया जा रहा है । ग्रामीण रक्षपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार ठेकेदार को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में पीला ईट व घटिया सामग्री का प्रयोग ना करें लेकिन ठेकेदार द्वारा यह कार्य बदस्तूर जारी है ।
इस बाबत जब संबंधित अधिकारी (अधीक्षण अभियंता) को दूरभाष पर अवगत कराया गया तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य मानक के आधार पर ही हो रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार का कहना है कि नीचे से ऊपर तक अधिकारियों का हिस्सा बंधा हुआ है ।


अधिकारी जानकर भी बने हुए हैं अंजान


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में हो रही भारी अनियमितता की सूचना के बावजूद संबंधित अधिकारियों का अभी तक निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए ना पहुँचने से लगता है कि योगी सरकार के भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी इस निर्माण में हो रही धांधली पर पर्दा डाल रहे हैं ।

क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय उदासीनता व सरंक्षण के चलते मानकों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण के विरुद्ध वह जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे ।