केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बारे में कांग्रेस द्वारा सरकार पर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए कहा कि यह घोटाला वर्ष 2011 में यूपीए कार्यकाल के दौरान हुआ था । उन्होंने कहा कि यह घोटाला बैंकिंग प्रणाली से संबंधित है । सरकार का इससे कुछ लेना-देना नहीं है । एन डी ए सरकार की सतर्कता के कारण यह घोटाला सामने आया है । श्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर बैंकिंग प्रणाली को ध्वस्त करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान दिए गए सभी ऋणों को गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों में बदल दिया गया था ।
Related Articles
सरकार की घृणित आर्थिक चाल!
October 19, 2017
0
Karnataka BJP Legislative Party elected Basavaraj S Bommai as Chief Minister
July 27, 2021
0
शिक्षकों से अन्याय अब बर्दाश्त से बाहर, पानी नाक से ऊपर : सुनीता त्यागी
January 22, 2018
0