समाज और सरकार : उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 2018-19

  • हमने बजट में सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं के लिए 710 करोड़ की व विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दवा के लिए 743 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है ।
  • यूपी में निराश्रित पशुओं के लिए 99 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है ।
  • महिला और बाल विकास के लिए 8814.53 करोड़ रुपये का प्रावधान है। यह पिछले बार के बजट की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है ।
  • अनुसूचित जाति के लिए 409.44 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछली बार की तुलना में 74 करोड़ रुपये ज्यादा है ।
  • मुसहर जाति के लोगों के लिए और ऐसे लोगों के लिए जिनके नाम पर आज तक जमीन का कोई पट्टा नहीं हुआ है, हमने मुख्यमंत्री आवास योजना ​के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश की गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।
  • निर्धन कन्याओं की शादी के लिए 478 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई है ।