10 दिन के भीतर पूर्ण करें डी ब्लाॅक का शेष कार्य: डीएम

बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग डी ब्लाॅक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा निर्माणाधीन बिल्डिंग का पुनरीक्षित आंगणन 10 करोड़ 10 लाख रुपए है, जिसे 30 जून तक पूर्ण होना है। बिल्डिंग का लगभग निर्माणकार्य पूर्ण हो चुका है और फिनीशिंग कार्य चल रहा है, जिसे डीएम ने 10 दिन के भीतर पूर्ण हस्तात्रिंत करने के निर्देश दिए हैं।

इस बिल्डिंग में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, जिला राजस्व अधिकारी का कार्यालय एवं न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। तत्पश्चात उन्होंने रिकाॅर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो नख्शे उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें बोर्ड से मंगवाए जाए एवं बीडिंग भी की जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, कार्यदायी संस्था के अभियन्तागण भी मौजूद रहे।