ग्राम प्रधान अपात्रों (पुराने शौचालय पर नया प्लास्टर) को दे रहा शौचालय

सुरसा-  हरदोई के सुरसा विकास खण्ड के सुरसा ग्राम पंचायत में सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के मिलीभगत से जिन लोगों को शौचालय दिए गए है उनमें अधिकांश लोगों के खुद के निजी शौचालय है या सरकार द्वारा 2005 से 2010 के कार्यकाल में बनवाये जा चुके है। ऐसे लोगों को पुनः ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय दिए गए है।इससे सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व् सेक्रेटरी के द्वारा मनमानी तरीके आवास व् शौचालय दिए जा रहे । जिससे पात्र लोगों को योजना से वंचित होना पड़ रहा है।