रामू बाजपेयी
======================
नगर के माता पंथवाली देवी मंदिर प्रांगण में सप्तम श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया गया है। जिसमे मूर्ति स्थापना 13 सितम्बर को होगी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृदावन धाम से चलकर आयी श्री कृष्ण रासलीला रहेगी।
कार्यक्रम के आयोजक गोपाल दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम 13 सितम्बर से शुरू होकर 18 सितम्बर तक चलेगा तथा 19 सितम्बर को धूम धाम के साथ मूर्ति विसर्जन की जाएगी।
*पढ़ने बाले बच्चो के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं*
स्कूल में पढ़ने बाले बच्चो के लिए कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है।
कमेटी के कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने बताया कि निबन्ध लेखन, कला व सामान्य ज्ञान की तीन प्रतियोगिताओं को तीन वर्गों में सम्पन्न कराया जाएगा जिसमे कक्षा 3 से 12 तक के समस्त विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने बाले विद्यार्थियों को 18 सितम्बर को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।