भारत गैस एजेंसी हरदोई का बड़ा खेल, कनेक्शन होने के बावजूद उपभोक्ता को नहीं मिला उज्ज्वला योजना का लाभ

Corruption Feature IV24

प्रेम द्विवेदी :

बघौली हरदोई : जहां एक तरफ सरकार हर गरीब को उज्ज्वला योजना के तहत गैस उपलब्ध करवा रही है जिससे कि गरीब महिलाओं को खाना बनाने के लिए लकड़ी व ईंधन के लिए दर-दर न भटकना पड़े । लेकिन गैस एजेंसियों ने इसमें भी काफी बड़ा खेल करके गरीबों के नाम पर गैस कनेक्शन जारी होने के बाद भी उन्हें गैस कनेक्शन नहीं उपलब्ध कराया ।

ऐसा ही मामला बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जासू का प्रकाश में आया है । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जासू निवासिनी गायत्री मौर्य पत्नी लोकेश मौर्य ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने काफी दिन पहले उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली गैस कनेक्शन के लिए भारत गैस एजेंसी हरदोई में आवेदन पत्र दिया था । लेकिन गैस एजेंसी के काफी चक्कर लगाने के बाद उसे गैस एजेंसी द्वारा बताया गया कि आपका कनेक्शन नहीं हुआ है । इसकी जानकारी मिलने पर हताश व निराश पीड़िता थक हार कर अपने घर में बैठ गई । लेकिन कुछ ही दिनों बाद पीड़िता के खाते में गैस सब्सिडी आने पर पीड़िता ने अपने गैस कनेक्शन कंप्यूटर पर जांच करवाई । जिसमें उसका गैस कनेक्शन अवैध रूप से पाया गया, जिसका उपभोक्ता नंबर 80 53 3663 प्रार्थिनी के नाम दर्ज है ।

प्रार्थिनी द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी के यहां दर्ज करवाई गई है । अब सोचने वाली बात यह है क्या उपभोक्ता को उसके गैस कनेक्शन के आधार पर सामान मुहैया हो पाएगा या मामले को अधिकारियों और गैस एजेंसी के मालिक के द्वारा मिलकर रफा-दफा कर दिया जाएगा ।