अजुहा कस्बे में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण

स्वास्थ्य टीम ने दो दिन में लिया अजुहा से 120 लोगों का लिया सैम्पल

सिराथू कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के नगर पंचायत अजुहा में बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण ने वार्ड नं आठ से पुनः पाँव पसारना शुरू कर दिया है। बीते दो दिन में संजय मौर्य की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।जो अपने घर में ही होम क्वारटीन हो गए हैं। शनिवार को वार्ड नं बारह के पीयूष अग्रहरि की रिपोर्ट पाजिटिव आई। जिनको स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से पहुंचाकर जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कर दिया है।

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसमाइलपुर कड़ा के डाक्टर आशिफ सिद्दीकी की देखरेख में स्वास्थ्य टीम ने डोर टू डोर जाकर वार्ड नंबर 8 व 12 से दो दिन में 120 सेम्पल लिया गया है। डाक्टर आशिफ सिद्दीकी ने बताया कि लोगोँ का जाँच करने के लिए स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लेने के बाद भी जाँच नहीं करा रहे हैं। कस्बे में कुल सोलह संक्रमित मरीजों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो माह पहले चालीस कोरोना पाजिटिव मरीज ठीक हो कर अपने घर आ चुके हैं। जिसमें एक मरीज की जिले में पहली मौत हो गई थी।