उत्तर प्रदेश बन रहा अपराध युक्त प्रदेश, अमेठी में प्रधान का भाई लापता अपहरण और हत्या की आशंका

मनोज शुक्ला (ब्यूरो प्रमुख, अमेठी)

प्रदेश सरकार के अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के दावों कि अपराधी दिन-ब-दिन कमर तोड़ते ही जा रहे हैं कहीं लूट कहीं अपहरण कर हत्या तो कहीं बलात्कार के मामलों में अपराधियों ने कहीं भी कसर नहीं छोड़ी है।

ताजा मामला अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ से सामने आया जहां सूरतगढ़ के गांव के ग्राम प्रधान निजाम का 22 वर्षीय भाई सलमान कल रात से लापता है इसकी सूचना प्रशासन को तहरीर के माध्यम से दी जा चुकी है प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहा है,

सलमान के गायब होने से परिवार में आक्रोश है और रो रो कर बुरा हाल है। परिवार जनों ने सलमान के लापता होने का शक उसके दोस्त शशांक उर्फ शानू सिंह फौजी पर जताया। लापता युवक के भाई और पिता ने आरोप लगते हुए बताया कि सलमान की आखिरी बार फोन पर बात और मुलाकात शानू सिंह फौजी सही हुई थी उसके बाद से ही सलमान लापता है। चश्मदीदों के मुताबिक गौरियाबाद के पास शानू और सलमान को साथ देखा गया था।