शोकाकुल परिजनों को सपा एमएलसी ने बँधाया ढांढस

हरदोई- समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप सवायजपुर विधान सभा के ग्राम मंसूरपुर पहुंचे और यहाँ परिजनों को सांत्वना देते हुए कहाकि सपा दुख की घड़ी में उनके साथ है।

मालूम हो कि यहां शुक्रवार को दोपहर में बिजली गिरने से 6 लोगों की मृत्य हो गई थी। एमएलसी ने रामेन्द्र कठेरिया , मन्नीलाल अवस्थी , मगन बिहारी अवस्थी , शिवम सिंह , सियाराम , शाहरिन आदि के घर जाकर शोक साम्वेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया । पूरे शोक संतप्त ग़रीब परिवारों की मदद के लिए सरकार से माँग की और कहा कि इस दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साथ में है ।     

इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता , छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रहमत मोनू , लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू , युवजन सभा  उपाध्यक्ष नाजिम , लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव प्रशांत मिश्रा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष नीरज अवस्थी ,  यूथ ब्रिगेड जिला सचिव प्रवेश श्रीवास्तव कुक्कू , जब्बार खान , देवेंद्र यादव , छोटे यादव ,नन्हें यादव , राजू राठौर ,सरोज यादव , छोटू यादव , शिशुपाल राजपूत , रामशंकर कश्यप , सौरभ श्रीवास्तव ,राघव, अवनीश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।