कछौना (हरदोई)- यूजे इंटरनेशनल स्कूल कछौना में हर्षोल्लाास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों द्वारा अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा पिरामिड का रोमांचकारी संयोजन किया गया । बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर आईपीएस (डीआईजी) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से भारत का भविष्य देश भक्ति की भावना अर्जित करता है । देश और देश के संविधान के प्रति इनमें आदर की भावना जाग्रत होती है ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने इसमें अपनी पूरी शक्ति लगा दी । कार्यक्रम में यूजे इंटरनेशनल स्कूल के संचालक प्रधानाचार्य अरमान भरद्वाज, एस के सिंह, मोनी मिश्रा, काव्या गुप्ता, पूर्णिमा अवस्थी, हिना खान, कुलदीप त्रिपाठी, रजनी दीक्षित, दिव्या सरस्वत, टीना जैन, हेमलता मिश्रा, प्रिया सिंह, आरती शुक्ला, अभिया तैयब, गरिमा पांडे, पूर्णिमा पांडे, निशी गुप्ता, कुलदीप त्रिपाठी, सौम्या गुप्ता, पारूल शुक्ला, शालिनी पांडे, अनिमेष शिवा आदि मौजूद रहे ।