हरदोई- हरदोई शाहजहांपुर रोड पर ककवाही गांव के पास तेज रफ्तार से जा रही कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
कोतवाली देहात के डुडेला निवासी दयाराम गुरुवार की शाम करीब 6 बजे हरदोई शहर से घरेलू सामान खरीद कर साइकिल पर लादकर घर जा रहा था। रास्ते में कोतवाली देहात के ककवाही गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही सामने से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दयाराम गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिला अस्पताल लाया गया।जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दयाराम के दो पुत्री एक पुत्र है।