लोकसभा चुनावों का बजा बिगुल, प्रचारपटों को हटाने का काम शुरू

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है । आचार संहिता के पालन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

आचार संहिता के मद्देनज़र होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटवाए जा रहे हैं । रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। अब स्थानान्तण, पदोन्नति, नया विकास कार्य, लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नई घोषणाएं नहीं की जायेंगी। साथ ही प्रत्याशियों पर भी नकेल कसेगी। इन सबका अनुपालन कराने में स्थानीय प्रशासन जुट गया है । रविवार को देर शाम पुलिस प्रशासन ने खम्भों आदि पर लगे होर्डिंग व बैनर, दीवारों पर चिपके पोस्टर को हटवाया गया। संभावित प्रत्याशियों के साथ ही अन्य लोगों के सरोगेटेड होर्डिंग भी हटा दिए गए।