तार में करंट देखने के पकड़ी लाइन, हुई मौत

               खुद ही मौत को दावत देने का एक मामला सामने आया है। गांव के बाहर से निकली बिजली लाइन में करंट दौड़ रहा है या नहीं, यह देखने के लिए तार पकड़ने वाले युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का सीएचसी कछौना पर इलाज किया जा रहा है।
               मामला हरदोई की कोतवाली कछौना क्षेत्र का है। यहां के बसंतपुर के मूल निवासी ओमकार 40 पुत्र शंभू अपनी मौसी के घर अरसेनी गांव में रहते है। वह अपने साथी अरसेनी गांव के पुष्पेंद्र 35 पुत्र शिवलाल के साथ गांव निवासी रमेश की बाइक से दीननगर आये थे जहां से दोनों वापस गांव जा रहे थे। दीननगर बहदीन मार्ग पर गांव को बिजली ले जाने वाली लाइन के नीचे खड़े होकर ओमकार यह देखने के लिए तार पकड़ बैठा की उसमे लाइट जा रही है य नही। जैसे ही उसने तार छुए करंट लगने से उसकी मौत हो गयी जबकि साथी जख्मी हो गया।हालांकि परिजनों का कहना है कि तार लटकने के चलते उसकी मौत हो गयी।