साली से शादी करने की लालसा लिए युवक के साथ उसके दोस्त की हादसे में गयी जान

बिलग्राम में हुआ था सड़क हादसा, बाइक सवारों की हुई थी मौत

                दो पुत्रियों के पिता के सिर पर ऐसा इश्क का जुनून चढ़ा कि 14 वर्षीय अपनी साली से शादी करने के लिए ससुरालीजनों पर लगातार दबाव बनाने लगा । पत्नी के विरोध करने पर मारपीट कर मायके में छोड़ आया था । जिसका पंचायत मे समझौता करने के लिए कल बाइक पर सवार होकर गांव के प्रधान व अन्य रिश्तेदार गए हुए थे । वापस आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक व उसके दोस्त दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।
               अनिल 30 पुत्र रामकुमार निवासी धनवार थाना मझिला साथी सूरज 25 पुत्र सोबरन 8 दिसंबर की सुबह अनिल की ससुराल करीमनगर थाना बघौली पंचायत में समझौता कराने के लिए गए हुए थे । साथ में अनिल के पिता ग्राम प्रधान पति सरवरदीन बबलू ठाकुर, ध्यानचंद्र, संतराम तथा अन्य रिश्तेदार युवक अनिल के ससुराल रामनारायण के घर पर समझौता कराने के उद्देश्य से गए थे तथा फैसला कर घर वापस लौट आए । लेकिन अनिल और सूरज बाइक पर सवार होकर अपनी बहन रोशनी मोहकमपुर थाना बिलग्राम जाने की बात कहकर चले गए । वहां से घर वापस आते समय जरौली की पुलिया पर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । अनिल के परिवार में पत्नी रागिनी तथा दो पुत्री काजल 5 वर्ष व कोमल 3 वर्ष हैं । अनिल इकलौता था । वहीं सूरज अभी अविवाहित है तथा सूरज के दो बहन रोली तथा रोशनी हैं । अनिल के ससुर रामनारायण से पूछताछ में पता चला कि अनिल अपनी 14 वर्षीय साली प्रियंका से प्रेम करता था तथा उसके साथ शादी करना चाहता था । जिसका विरोध करने पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ था और अनिल अपनी पत्नी को मारपीट कर घर छोड़ गया था । उसी का फैसला करने के लिए गांव के प्रधान तथा अन्य रिश्तेदार लोग आए हुए थे । जिस पर पत्नी रागिनी ने कहा कि अगर छोटी बहन से शादी करता है तो हम फांसी लगाकर जान दे देंगे । पंचायत ने फैसले में रागिनी की बात को बरक़रार रखते हुए यह फैसला लिया कि साली प्रियंका के साथ शादी नहीं हो सकती है । जिस पर युवक भी सहमति जताते हुए अपने दोस्त के साथ बाइक ले कर वहां से चला गया तथा एक हफ्ते बाद पत्नी को ले जाने की बात कही थी । उससे पहले ही यह हादसा हो गया ।