बघौली थाना क्षेत्र का निवासी युवक 7 माह से कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ले में ने अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ निवास कर रहा था तथा मंडी में पल्लेदारी का काम करता था कल शाम पत्नी से झगड़ा हो जाने के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया मोहल्ला निवासियों ने एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
देवीदयाल 37 पुत्र फकीरे निवासी पीपोंनी थाना बघौली 7 माह से कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी में नरेश के मकान में किराए से अपने पति तथा बच्चों के साथ रहता था तथा मंडी में पल्लेदारी का काम करता था । कल शाम जब काम कर घर वापस पहुंचा तो पत्नी से कुछ झगड़ा हो गया नाराजगी में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे हालत बिगड़ने पर पत्नी ने मोहल्लावासियों की सहायता से एंबुलेंस को फोन कर बुलाया तथा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था । बड़े भाई सर्वेश तथा छोटे राम सहाय ने घटना की सारी जानकारी दी तथा बताया कि नरेश की 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी । उसके 3 बच्चे पुत्र कौशल, रोहित, तथा एक पुत्री बिट्टू है ।