बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला को ससुरालीजनों की पिटाई से जख्मी हालत में पति मायके में छोड़ गया।इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पिता का आरोप दहेज में मोटरसाइकिल व नकदी की मांग के चलते प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है।
शाहाबाद कोतवाली के गहनिया निवासी दयाराम की पुत्री संगीता उर्फ संजीता (30 ) की शादी 6 वर्ष पूर्व विपिन कुमार ककेड़ा थाना बघौली के साथ हुई थी। दयाराम के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक की मांग व नकदी को लेकर अक्सर मारपीट करते थे व प्रताड़ित करते थे।आरोप है कि 15 दिन पूर्व ससुरालीजनों ने जमकर मारा-पीटा व मायके में छोड़ गए थे महिला के मौसा पाली में रहते हैं वहीं पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा था शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी गई थी।पुलिस ने ससुर मौजीराम सास कुसमा ननद बिट्टू देवर प्रमोद के खिलाफ तहरीर दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।मृतका के 1 पुत्र राम जीवन तथा पुत्री दिवांशी।