दोस्त के घर किताब लेने गयी छात्रा ने काट ली हाथ की नस

दोस्त के घर किताब लेने गयी एक छात्रा ने दोस्त के घर से बाहर निकलते ही अपने बाएं हाँथ की नस काट ली।राह चलते चलते छात्रा बेहोश होकर गिर गयी तो लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई बनी हुई है।
मामला हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू सिविल लाइन का है।यहां की रहने वाली प्रिया सैनी 16 पुत्री कैलाश चंद्र सैनी अपने ही मुहल्ले में अपने दोस्त के घर किताब लेने गयी थी।वहां से निकलते ही अचानक चलते चलते छात्रा ने अपने बाएं हाँथ की नस काट ली जिससे खूंन बहने लगा।
लोग जब तक कुछ समझते छात्रा बेहोश होकर सड़क पर गिर गयी जिससे अफरातफरी मच गई।आसपास के लोगों ने दौड़कर उसको उठाया और पुलिस को सूचना देकर छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने छात्रा का इलाज किया और भर्ती कर लिया है।चिकित्सक के अनुसार छात्रा की हालत नाजुक है।छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर तमाम चर्चाएं है बहरहाल परिजनों ने मामले में चुप्पी साध ली है।