एक्सप्रेसवे के लिए अखिलेश सरकार द्वारा हडको से लिया गया हजारों करोड़ का ऋण इलाहाबाद बैंक करेगा टेकओवर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के लिए पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार द्वारा हडको से लिए गए 1530.64 करोड़ रुपए के ऋण को इलाहाबाद बैंक द्वारा टेकओवर किए जाने को मंजूरी दे दी गयी है । ज्ञात हो कि हडको से 10.50% वार्षिक ब्याज पर सरकार को कर्ज दिया गया था । अब इलाहाबाद बैंक ने फैसला लिया है कि इस कर्ज के लिए प्रति वर्ष 7.90% ब्याज लिया जाएगा । बैंक के इस कदम से सरकार को 258.57 करोड़ का सीधा लाभ होगा ।