मंत्री की माँ के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए डिप्टी सीएम

        हरदोई- कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की मां श्रीमती कमला पाठक का बीमारी के कारण सोमवार की रात को निधन हो गया।निधन की जानकारी लोगों को होने पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता लगा रहा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार मेहंदीघाट पर किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे राजेश पाठक ने दी। निधन पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने घाट पर पहुँच कर कानून मंत्री व परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं विधायकों सहित शुभचिन्तक घर से लेकर मेंहदीघाट पर अंतिम यात्रा मे शामिल रहे।   

             प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की माता कमला पाठक की लम्बी बीमारी के चलते सोमवार की देर सांम उनके आवास मल्लावाँ पर निधन हो गया था। मंत्री की माता जी के निधन का समाचार जैसे लोगो ने सुना क्षेत्र से लेकर प्रदेश महकमे मे शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं मंगलवार की सुबह से ही विधायकों सहित लोगों ने आवास पर पहुँचकर दुखी परिवार को सांत्वना दी और परिजनों को ढांढस बधाया। मेहंदीघाट पर कैबनेट मंत्री बृजेश पाठक के बडे भाई राजेश पाठक ने माँ को मुखाग्नि दी। 

      उधर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मेहंदीघाट पर पहुच कर दुःखी परिवार को ढाढस बधाया और कहाकि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ है।कहाकि माता जी के निधन से उनको भी आत्मिक कष्ट है।इस मौके पर मल्लावां बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आँसू,जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी,मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार,राजीव रंजन मिश्रा,प्रभाष कुमार,पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्रा,बृजेश वर्मा,अनूप कुमार ब्लाक प्रमुख नवाब गंज,समाजसेवी विशाल जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार,अनुराग मिश्रा चेयरमैन,अंकित जायसवाल चेयरमैन,कमलेश कुमार सिंह,अवधेश कटियार,एसडीएम सतेन्द्र सिंह,सीओ प्रताप सिंह ,वही जनपद की भारी पुलिस बल व हजारो की सख्या मे लोगो ने नम आंखो से श्रृद्धाजलि दी है।