अवनीश मिश्र, लखनऊ-
चारबाग के पास स्थित के.के.सी. के छात्र रजब खान को विद्यालय प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है । ज्ञात को कि आरोपित रजब खान ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का समर्थन किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्र पर कार्यवाही करते हुए उसको निष्कासित कर दिया। बताते चलें की के.के.सी. कॉलेज का छात्र आलमबाग निवासी रजब खान जो की बी.ए. प्रथम वर्ष छात्र है। पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों के विरुद्ध एवं देश विरोधी शब्दावली का प्रयोग किए जाने पर उसके ख़िलाफ़ IPC 153 B 66 act के तहत कार्यवाही एवं गिरफ़्तारी की गई और महाविद्यालय से निष्कासित किया गया।