पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने सौंपा ज्ञापन

शिव यादव-


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आज राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव को सौंपकर पत्रकार नवीन गुप्ता के हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा देने, परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने और दिवंगत पत्रकार के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की गई । ज्ञापनदाताओं में मुख्य रूप से सभा के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट राजवर्धन सिंह, प्रदेश संयोजक डीपी सिंह, दिलीप सिंह करौंदी, अतुल सिंह चौहान, मुकुल सिंह आशा, अखिल सिंह चंदेल और अमित सिंह मीतू आदि शामिल रहे।