जामो थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग नौ बजे दो पक्षों में चटकी लाठियाँ, चार घायल

आज सुबह जामो थाना क्षेत्र के गौतमपुर में दो पक्ष आमने-सामने हो गये और विवाद होने लगा । देखते-देखते हाथापाई शुरू हो गयी और कुछ ही देर में लाठियाँ चटकने लगीं । जिसमें चार लोग घायल हो गए ।

एसआई श्रीपति यादव ने बताया कि दोनों लोग में जमीनी मामला काफी समय से चल रहा है और उसी बात को लेकर आज सुबह रंजीत, सोनू, श्याम लाल, सन्तोष कुमार व निर्मला देवी लामबंद हो गये । श्रीनाथ के दरवाजे पर जाकर वबाल करना शुरू कर दिया । शोर सुनकर सियाराजी, श्यामपति, बसन्त लाल, संजय कुमार भी मौके पर आ गये । सभी लोग को उपरोक्त ने लाठी-डंडे से मार गिराया । जिससे सियाराजी और श्यामपति को ज्यादा चोटें आयी हैं । इन दोनों गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । दो अन्य घायलों संजय कुमार व श्रीनाथ के कम चोट आने के कारण सीएचसी जामो में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है । एसआई श्रीपति यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । दवा के लिए सभी को अस्पताल भेज दिया गया है । कारवाई की जा रही है ।