नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्त्वावधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत रसखान प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा और जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय निदेशक, वन विभाग एवं जिला सूचना अधिकारी का स्वागत किया। प्रभागीय निदेशक द्वारा गंगा दूत और स्पियरहेड सदस्यों के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में संदर्भ व्यक्ति के रूप में गंगाशंकर दीक्षित, आचार्य डॉ शैलेंद्र तथा विवेक त्रिवेदी द्वारा युवाओं को गंगा संरक्षण के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया।
कार्यक्रम में स्पियरहेड सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक गायन और नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्पियरहेड दिव्या दीक्षित द्वारा स्वरचित कविता तथा सत्यम अवस्थी और रामजी द्वारा स्वरचित गीत प्रस्तुत किया गया। सभी संदर्भ मे व्यक्तियों को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। गंगा स्वच्छता के लिए युवाओं को जागरूक करने के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए सांडी के स्पियरहेड सदस्य कैलाश चंद्र और जितेंद्र कुमार वर्मा के साथ-साथ भवानी प्रसाद शर्मा, पंकज त्रिवेदी, अनुभव मिश्र, प्रियांशु अवस्थी को सम्मानित किया गया ।