नेहरू युवा केंद्र ने मनाया पर्यटन पर्व, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

माधौगंज- नेहरू युवा केंद्र , हरदोई द्वारा पर्यटन पर्व जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय अमर सेनानी राजा नरपति सिंह दुर्ग , रूइयागढ़ी पर पर्यटन पर्व मनाया गया। इस मौके पर पर्यटन स्थल से जुड़े अशोक सिंह , नवल माहेश्वरी , लेखाकार मनोज श्रीवास्तव , गौरव सिंह व राज्य प्रशिक्षक अकील अहमद आदि ने अमर सेनानी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में अशोक सिंह ने कहा कि अमर सेनानी की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका रही । यहीं पर अंग्रेज जनरल होप को मौत के घाट उतार दिया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है जो कि गर्व की बात है। कार्यक्रम को सेनानी के वंशज राहुल सिंह ने भी संबोधित किया। इसके साथ – साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स ने स्मारक स्थल पर साफ – सफाई की तथा रैली निकाली। इसी क्रम में कस्बे के फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य प्रशिक्षक अकील अहमद व सह प्रशिक्षक शशि कुमार सिंह ने वृक्षारोपण , पर्यायवरण , शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे कई विषयों पर विचार रखे । इसके अतिरिक्त देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीश मिश्रा , प्रभात द्विवेदी , प्रताप , लक्ष्मीशंकर व आशीष आदि मौजूद रहे । नेहरू युवा मंडल के सदस्यों में अध्यक्ष सौरभ गुप्ता , अमित , मनमोहन , इतिशा , अंजू , रूबी , सोनम कश्यप , केशव द्विवेदी , वीरेंद्र सिंह, अभिषेक पाठक व मोहिनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।