भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक की शिकायत कि ग्राम पंचायत हरदोई देहात ब्लाक सुरसा में साल 2015-16 के अधिकांश आवास बनवाये नहीं गये हैं। इस प्रकारण की जांच जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर उपायुक्त श्रम रोजगार राजनाथ प्रसाद भगत एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक द्वारा की गयीं।
दोनों अधिकारियों की संयुक्त जांच में पाया गया कि दीपा पत्नी रमेश, राजू पुत्र अलादीन, दुलारी पत्नी दीपचन्द, पम्मी पाल पत्नी राजीव कुमार, नीलम पत्नी प्रमोद, सुरेश पुत्र मन्नी लाल, दयावती पत्नी मूलचन्द्र, सरस्वती पत्नी सुरेश चन्द्र, राजाराम पुत्र अनंतू तथा राम गुलाम पुत्र अनंतू के आवास बने ही नहीं है। इसके अतिरिक्त नेहा बानो पत्नी शमशाद, नीतू पत्नी मेवालाल, यशोदा पत्नी योगेन्द्र तथा सज्जो पत्नी बाबू के आवास की छत नहीं पड़ी मिली।
इसके अतिरिक्त रानी पत्नी नन्हेलाल ने जांच में बताया कि उसे आवास निर्माण की धनराशि नहीं मिली उसके स्वयं आवास बनवाया हैं। लाभार्थी विद्यावती पत्नी विश्राम के आवास की जांच में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में 45 हजार रू0 यूबीआई फर्दापुर के खाता संख्या 461002010232806 में आवास निर्माण के लिए अन्तरित की गयी थी जबकि वर्ष 2015-16 में बैंक आंफ इण्डिया नानकगंज के खाता संख्या 741610110006575 में आवास निर्माण की धनराशि रू0- 70 हजार अन्तरित की गई। शरीफा पत्नी इब्राहिम के आवास के सम्बन्ध में गांव के लोगों ने बताया कि वह आवास बेच कर लगभग छः माह पहले यहां से चला गया है और वर्तमान में सीतापुर रोड स्थित बंदरहिया ग्राम में अपनी ससुराल में रहता हैं। आवास निर्माण में की गयी अनियमितताओं की जांच आख्या प्राप्त होनें के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये है कि वर्ष 2015-16 के आवास जो अभी तक बने नहीं है एवं अपूर्ण के सम्बन्ध में परियोजना निदेशक डीआरडीए से स्पष्टीकरण लें तथा सम्बन्धित सचिव का भी स्पष्टीकरण लेने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगायें।