शाहजहाँपुर– उत्तर प्रदेश शासन,समाज कल्याण अनुभाग-1 से जारी कार्यालय ज्ञाप 6 अप्रैल 2023 द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार,को निलम्बित करते हुए निदेशालय, समाज कल्याण, उ.प्र. लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है।
श्रीमती वन्दना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) को जिला समाज कल्याण अधिकारी, के रिक्त पद का प्रभार अग्रिम आदेशों तक अथवा नियमित तैनाती होने तक, जो भी पहले हो तक के लिए अतिरिक्त रूप से प्रदान किया गया है।