प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने अवगत कराया है कि उप मुख्यमंत्री उ0 प्र0 केशव प्रसाद मौर्य का 03 अप्रैल 2018 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने बताया है कि मंत्री जी 03 अप्रैल को 10.30 बजे लखनऊ से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:30 बजे ग्राम देवमनपुर मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू के आवास पर जायेगें तथा 12:35 बजे निरीक्षण भवन हरदोई में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगें ।
उन्होंने बताया कि मंत्री जी 01 बजे से 02 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास के सम्बन्ध में बैठक करेगें तथा 2:10 बजे इन्द्रप्रस्थ कालोनी लखनऊ रोड पर द कैम्ब्रिज स्कूल के उद्घाटन में सम्मिलित होगें और 2:50 बजे नुमाइश चौराहे पूर्व विधायक अनिल वर्मा के आवास पर जायेंगे एवं 3:10 बजे कार द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें।