भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की मध्यप्रदेश शाखा ,विश्ववाणी संस्थान, समन्वय प्रकाशन के संयुक्त तत्वाधान में 28 अक्टूबर रविवार को जबलपुर मध्यप्रदेश में साहित्य संघ का सृजन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित को संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने बताया कि
समारोह में स्मारिका का विमोचन व स्मारिका के रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा । सम्मान स्वरूप उन्हें एक प्रति स्मारिका की व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साहित्य संघ को हिंदी साहित्य के विश्वव्यापी प्रसार हेतु बनाया गया है।
स्मारिका में अब तक आचार्य संजीव सलिल बसंत शर्मा,डॉ. सुरेश कुशवाह राजलक्ष्मी ,डॉ.शिवहरे ,डॉ.मीना भट्ट अरुण श्रीवास्तव आचार्य भानु प्रताप वेदालंकार, राजवीर सिंह मन्त्र ,किसनलाल अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा पुरोहित सौम्या मिश्रा अनुश्री, दीपाली पांडेय, कविराज तरुण सक्षम, प्रदीप पांडेय, छाया सक्सेना ,प्रशांत करण कैलाश मण्डलोई कदंब, इंदु शर्मा आशीष पांडे जिद्दी, मीनू पांडेय, बृजेश शर्मा ,मंजूषा मोहन, अतुल द्विवेदी मधु सक्सेना, खुशबू मिश्रा ,हरिप्रसाद गुप्ता ,अनंतराम चौबे , भावना शिवहरे ,अर्चना राय , दुर्गेश राव, रचना सिंह ,अनुराधा सुनील अवधिया ,राजकुमारी मिश्रा, अनिता मंदिलवार, तामेश्वर शुक्ल तारक की रचनाओं का चयन किया गया है।