सुभाष चन्द्र बोस महाविद्यालय कहली गौसगंज में डीएलएड खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

कछौना (हरदोई): सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय कहली तेरवा गौसगंज में डीएलएड प्रशिक्षण की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमें हरदोई डायट सहित जनपद के समस्त महाविद्यालयों के डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 दिसंबर 2018 दो दिवसों में सम्पन्न हुआ।

खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर हरदोई जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वर्तमान डायट प्राचार्य श्रीमान वी के दुबे जी मुख्य अतिथि के रूप में, बीएसए हरदोई श्रीमान हेमंत राव विशिष्ट अतिथि के रूप में, डायट वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी.भारती, आयोजक महाविद्यालय प्रबंधक इंजी० अवनीश कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पाठशाला द ग्लोबल के बच्चों द्वारा अति आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिनसे पूरा समा बंध सा गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेधावी40 डायट हरदोई आयोजक महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं जूनियर हाई स्कूल काशिमपुर का योग डांस जो कि राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बन चुका है प्रस्तुत किया गया। खेल कूद प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के समक्ष 800 मीटर दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालिकाओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर प्रतियोगिताओं को आयोजित कराने की अनुमति के साथ शुभकामनाएं ज्ञापित की।
आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओ में एथलेटिक्स के अंतर्गत 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़ बालक बालिका वर्ग में सम्पन्न हुई साथ ही ऊंची कूद लंबी कूद बालक बालिका वर्ग तथा बैडमिंटन वालीबाल कबड्डी खो-खो का आयोजन किया गया जिनमें से कई प्रतियोगिताओं का फाइनल कल खेला जाएगा।आयोजित हो रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में डायट एवं निजी महाविद्यालयों की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं जिसमें प्रत्येक टीम के प्रशिक्षक तथा प्रत्येक महाविद्यालय प्रबंधक एवं आयोजक महाविद्यालय सुभाष चन्द्र बोस के प्राचार्य डॉ डी एन सक्सेना, बी.एड विभागाध्यक्ष श्री नीरज कुमार त्रिवेदी एवं अन्य शिक्षकगण सहित समस्त प्रबंध तंत्र उपस्थित रहा। हरदोई कासिमपुर डायट हरदोई के निर्देशन में सुभाष चन्द बोस महाविद्यालय कहली गौसगंज में सम्पन्न डीएलएड खेलकूद प्रतियोगिता में संतोष कुमार महाविद्यालय कासिमपुर बेहन्दर ने बाजी मारी। बालीबाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सौरभ कुमार, ऋषभ वर्मा, आकाश कुमार, विवेक जायसवाल, अनूप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका वर्ग में विधि, वैशाली लक्ष्मी, सना, शगुन, अपर्णा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बैटमिंटन बालिका वर्ग में विधि व शगुन की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में विधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बैटमिंटन बालक वर्ग में सौरभ व अनूप की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये खेल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन व राजेन्द्र गुप्ता, विपिन, आशीष, नेहा, गौरव के सहयोग से सम्पन्न हुए।