कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर 3 शांति नगर निवासी संजय कुमार पुत्र सुंदर लाल गौतम का विवाह फतेहपुर जनपद के थाना हुसैनगंज के पूरेमीतन मजरा जमुरावां में तीन साल पहले सुषमा देवी के साथ हुई थी।
सैनी थाना क्षेत्र के अजुहा से सुषमा देवी पति के साथ मासूम बच्ची को लेकर अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पूर्व गई थी।
जेठ दीपक उर्फ पप्पू गौतम ने बताया कि मेरे भाई की पत्नी सुषमा देवी 07 दिसम्बर को मायके में सुबह शौच के लिए बहिन के मासूम बालक शनि को साथ लेकर खेतों की तरफ गई थी। गांव के बाहर किसान ने केला के खेत में चारों तरफ आवारा पशुओं द्वारा नुकसान से बचने के लिए कंटीली तारों में पास के ट्यूबवेल से अवैध कनेक्शन कर हाई बोल्टेज करंट दौड़ाया गया था। करंट की चपेट में आने से सुषमा देवी उम्र 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बहन का मासूम बालक सनी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाते ही परिजनों ने आनन फानन स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतका सुषमा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल बालक को आनन फानन जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर स्थित हॉस्पिटल में रिफर कर दिया। जहाँ बालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसी दर्दनाक घटना होने से मृतका के ससुराली जनों, मायके वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सुषमा देवी की मासूम बच्ची आराध्या डेढ़ वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है।
✍️ कौशांबी से ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज़ एमडी मौर्य के साथ संतोष कुमार की रिपोर्ट