बाइक से अचानक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम व एसपी

              यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए प्रदेश सरकार सख्त कदम उठा रही है। यही वजह रही कि शुक्रवार की सुबह एक मोटरसाइकिल पर बैठकर जिलाधिकारी पुलकित खरे व एसपी विपिन कुमार मिश्र ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक पर बैठकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी मच गई। लोग समझ ही नही पाये एसपी और डीएम बाइक से आएंगे।
             निरीक्षण के दौरान  डीएम ने बच्चों से पूछा कि उनका पेपर कैसा हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसके लिए हम लोग बहुत ज्यादा सतर्कता बरत रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ जिले संवेदनशील हैं जिनमें हरदोई भी शामिल है । इसलिए यहां पर परीक्षाएं बड़ी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं। एसपी और डीएम की इस प्रकार की कार्यवाही चर्चा का विषय रही । बिना ताम-झाम जब दोनों बाइक से पहुंचे तो नक़ल माफियाओं के हौसले और टूट गए। इस दौरान अधिकारियों और स्टाफ के लोगों को भी पता नही चल सका कि हाकिम कहाँ निकल गए।