केदारनाथ महिला इन्टर कालेज बदायूं मे संचारी रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर वर्ग के सेमिनार का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के डा सन्तोष त्रिपाठी जी एवं डा तनवीर सिंह यादव जी ने छात्राओ को संचारी रोगो के बारे मे विस्तार से बताते हुए उनसे बचाव के भी उपाय बताए और उन्हे रोगो से सचेत रहने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या डा अमलेश गुप्ता जी ने डाक्टर साहब का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओ को उनके द्वारा बताई गई बातो को अमल करने की सीख दी। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इस सेमिनार का आयोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्री मती अंजु रानी एवं श्रीमती ज्योति रस्तोगी ने किया।
जिलाधिकारी ने भी संचारी रोगों से होने वाली सामाजिक हानि व इसकी रोकथाम के विषय में बताया
